थिरकन परिवार मे आपका स्वागत है। * अगर आपकी रुचि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों मे है तो आप हमें ई-मेल करें- thirkan@gmail.com * थिरकन सफलतापूर्वक उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड़ मे कार्य कर रही है * थिरकन संगीत और नृत्य कार्यशाला का आयोजन करेगी * थिरकन ने बनाया क्लॉथ बैंक * थिरकन ने कराया गरीब कन्याओं का विवाह * थिरकन चला रही है पुलिस के साथ मिलकर परिवारों को एक करने का अभियान *

Website templates

Tuesday, September 1, 2009

स्वाइन फ्लू जागरुकता कैम्प मीड़िया की नज़रों में

स्वाइन फ्लू को लेकर जागरुकता अभियान शुरु करने वाली सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" को स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मीड़िया ने भी सराहा है। सोमवार को आगरा के सेन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल से शुरु किये गये अभियान की ख़बर को सभी प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनल्स ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित और प्रसारित किया है। उल्लेखनीय है कि "थिरकन" प्रदेश की ऐसी पहली सामाजिक संस्था है जिसने स्वाइन फ्लू जैसी गम्भीर बीमारी को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की पहल की है।
स्वाइन फ्लू जैसे गम्भीर विषय को लेकर संस्था ने जिला चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों की मदद ली। संस्था के पिछले कार्यों की जानकारी होने पर आगरा के मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ा. रामरतन ने "थिरकन" के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुये स्वाइन फ्लू का काम देख रहे डिप्टी सीएमओ डा़. हरीश कुमार को इस अभियान मे लगाया। डिप्टी सीएमओ डा. हरीश ने "थिरकन" के साथ अभियान मे भागेदारी की और भविष्य मे इस तरह के कार्यों मे सहयोग देने का आश्वासन भी "थिरकन" को दिया। इस जागरुकता अभियान की ख़बर को दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान टाइम्स, आई नेक्स्ट आदि समाचार पत्रों ने खासी जगह दी। इसके अलावा ई-टीवी, ज़ी-यूपी, सी-न्यूज़, डीजी न्यूज़ और फोकस टीवी ने भी स्वाइन फ्लू जागरुकता अभियान की ख़बर को कई बुलेटिन मे प्रसारित किया। "थिरकन" परिवार ने इस अभियान को जारी रखते हुये मीड़िया का आभार प्रकट किया। भविष्य मे नागरिकों और मीड़िया से सहयोग की अपील भी की।

Monday, August 31, 2009

थिरकन का स्वाइन फ्लू जागरुकता अभियान शुरू

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर समाज मे कई तरह की भ्रान्तियां और भ्रम फैले हुऐ हैं। सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" ने लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुक करने के लिये एक विशेष अभियान की पहल की है। जिसके तहत शहर के अलग-अलग स्कूलों मे जाकर छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुक किया जा रहा है। सोमवार को सैन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल में "थिरकन" और चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने बच्चों को स्वाइन फ्लू के विषय मे जानकारी दी।

"थिरकन" द्वारा सैन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल, बल्केश्वर मे आयोजित स्वाइन फ्लू जागरुकता शिविर मे मुख्य रुप से डिप्टी सीएमओ डा0 हरीश ने अपनी टीम के साथ शिरकत की। उन्होने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वाइन फ्लू एक विदेशी बीमारी है जो संक्रमण से फैलती है। इसके वायरस का नाम एच-1 एन-1 है। ये वायरस हवा के द्वारा फैलता है। लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखकर इससे बचा जा सकता है। जैसे कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों मे जाने से बचे, मास्क का प्रयोग करें। छींकते और खांसते समय टीशु पेपर का इस्तेमाल करें और इसे तुरन्त डस्टबिन मे फैंक दें। बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। खांसी-ज़ुकाम, बुखार आदि के लक्षण होने पर सरकारी अस्पताल या अपने फिजीशियन से तुरन्त सम्पर्क करें। राजकीय चिकित्सक ड़ा राजेश त्रिवेदी ने बताया कि इसके लिये टेमीफ्लू नामक दवा सभी सरकारी अस्पतालों मे आसानी से उपलब्ध है। इसे दवा की दुकानों पर बेचे जाने पर रोक लगा दी गयी है ताकि इसका दुरुपयोग ना हो।

सैन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल के प्रधानाचार्य डा. गिरधर शर्मा ने कहा कि "थिरकन" की पहल प्रशंसा योग्य है। छात्र-छात्राओं को इस गम्भीर बीमारी से बचने के जो उपाय बताये गये हैं वो उनके लिये लाभकारी होगें। और वो खुद जागरुक होने के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी स्वाइन फ्लू के विषय मे जागरुक करने का काम करेगें। अन्त मे संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह ने आभार जताते हुये बताया कि "थिरकन" पिछले आठ सालों से बिना सरकारी मदद के समाज सेवा के कार्यों को करती आ रही है। इस काम में संस्था के सदस्यों का योगदान रहता है। संस्था ने 2007 में गरीब और असहाय लोगों के लिये क्लॉथ बैंक की स्थापना की। जिसके माध्यम कपड़ों का वितरण जारी है। और अब संस्था ने लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुक करने का बीड़ा उठाया है। यह काम आपसी सहयोग के बिना अधूरा है। और जनता तक इस बारे में सही जानकारी पंहुचाना भी ज़रुरी हो जाता है। इस कार्य मे मीड़िया की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उपचिकित्साधिकारी डा0 हरीश और राजकीय चिकित्सक डा0 राजेश से स्वाइन फ्लू के विषय मे कई सवाल पूछे। चिकित्सकों ने विस्तार से उनके सवालों के जवाब दिये। "थिरकन" की ओर से सभी को जागरुकता सम्बन्धी पैम्फलेट भी बांटे गये। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा खुशी, सर्वोत्तम सिंह, गौरव गुप्ता, प्रदीप कुमार, जगत शर्मा, मनोज शर्मा, विकास गोयल, सरिका, राधेश्याम, श्रीमती रानी गुप्ता, रुबाब, मनीष सिंह और जावेद आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संचालन कमलदीप ने किया।

Sunday, August 16, 2009

मीड़िया मे थिरकन क्लॉथ बैंक

आगरा। थिरकन सामाजिक संस्था के कार्यक्रम हमेशा माड़िया प्राथमिकता से प्रकाशित करता रहा है। इसी प्रकार थिरकन क्लॉथ बैंक द्वारा बीते दिनों गरीब असहाय लोगों को कपड़े वितरण का कार्क्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। जिसका समाचार दैनिक जागरण, दैनिक डीएलए और डीएलए एम ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। इसी प्रकार लोकल न्यूज़ चैनल्स ने भी इस ख़बर को कई बार प्रसारित किया।इस तरह के सहयोग के लिये थिरकन परिवार ने मीड़िया का आभार जताया। उन्होने उम्मीद जताई कि भविष्य मे इसी प्रकार मीड़िया थिरकन का सहयोग करती रहेगी।

Wednesday, August 12, 2009

थिरकन क्लॉथ बैंक ने ज़रुरतमंदो को दिये कपड़े

आगरा। जानी-मानी सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" के क्लॉथ बैंक ने गरीब और असहाय लोगों को कपड़े वितरित किये। साथ ही बच्चों को फलों का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि थिरकन ने एक वर्ष पूर्व गरीब और असहाय लोगों का तन ढकने के मकसद से थिरकन क्लॉथ बैंक की स्थापना की थी। जहां कोई भी अपने पुराने या छोटे कपड़े दान कर सकता है।
थिरकन सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था के सदस्यों ने आज अनुराग नगर, बल्केश्वर मे जाकर महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किये। इसके अलावा कई लोगों को फलों का वितरण भी किया गया। संस्थाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह ने कहा कि हमारी संस्था बिना किसी सरकारी मदद के पिछले नौ सालों से सामाजिक कार्य कर रही है। ज़रुरतमंदो की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। इसी मकसद के साथ हमारी संस्था ने क्लॉथ बैंक की स्थापना की है। श्रीमती सिंह के मुताबिक सदस्यों के सहयोग से पुराने या छोटे हो चुके कपड़े एक जगह एकत्र कर क्लॉथ बैंक मे जमा कर रहे है। इन कपड़ों को सामुहिक रुप से गरीब और असहाय को वितरित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमे इस बात को समझने की ज़रुरत है कि हमारे-आपके पुराने कपड़े किसी गरीब बच्चे का सपना हो सकते हैं। उन्होने सभी शहरवासियों से अपने पुराने या छोटे हो चुके कपड़े संस्था को दान करने की अपील भी की।
इस असवर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह, सदस्य खुशी, कमलदीप, मंजू शर्मा, प्रदीप, राजकुमार वर्मा, विष्णु शर्मा आदि के अलावा वस्त्र लेने वालों मे आशा देवी, नीलम, भावना, लाली, चुन्नी और सोनिया आदि के नाम प्रमुख हैं।

Wednesday, July 8, 2009

महिलाओं के लिये भी नृत्य कार्यशाला

बच्चों की नृत्य कार्यशाला के बाद अब थिरकन महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी। थिरकन की इस कार्यशाला मे विशेषकर गृहणियों और महिलाओं को नृत्य प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये शिविर भी आगरा शहर के विभव नगर मे आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि लगभग एक माह से थिरकन की नृत्य कार्यशाला चल रही है। जिसमें कई बच्चों को विभिन्न प्रकार का नृत्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कार्यशाला के बाद महिलाओं के लिये नृत्य प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह कार्यशाला भी एक माह के लिये आयोजित की जा रही है। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह ने दी।

Friday, June 19, 2009

उत्साह से भरे हैं थिरकन के प्रतिभागी

आगरा। थिरकन की सांस्कृतिक कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी उत्साह से भरे हुये हैं। कार्यशाला मे नृत्य प्रशिक्षण के प्रतिभागियों की संख्या अधिक है। प्रतिभागियों का कहना है कि उन्हे यहां आकर बहुत मज़ा आ रहा है। और वो हर बार छुट्टियों मे इसी तरह की कार्यशाला मे भाग लेना चाहेगें। उनके मुताबिक उनकी प्रशिक्षक, कॉरियोग्राफर का सिखाने का तरीका बहुत ही सरल है इसीलिये उन्हे नृत्य सीखने मे आसानी हो रही है। गौरतलब है कि संस्था कई सालों से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जागरुकता फैलाने का काम कर रही है।
कार्यशाला मे विदुषी, सोम्या, काव्या, अक्षिता, मानसी, भव्या, तान्या, मेघा, सिमरन, श्रुति, आस्था, श्रीमती नीलम और श्रीमती कृति के नाम प्रमुख हैं।

Thursday, June 4, 2009

नृत्य कार्यशाला मे प्रशिक्षण शुरु

आगरा मे आयोजित थिरकन की नृत्य कार्यशाला मे प्रतिभागियों को तीसरे दिन लाईट डान्स के बारे मे जानकारी दी गयी और उन्हे स्टेप भी सिखाये गये। कार्यशाला की निर्देशक जानी-मानी टीवी एंकर और कॉरियोग्राफर नन्दनी सिंह के मुताबिक सभी प्रतिभागी खासे उत्साह से भरे हुये हैं। उनके अनुसार विभव नगर के प्रतिभागीयों की संख्या मे ओर बढोत्तरी की उम्मीद है। हर रोज़ नये रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। प्रतिभागीयों में खुशी, सोम्या, सोनालिका, श्रुति, मेघा और विदुषी आदि के नाम प्रमुख है। कार्यशाला के दौरान थिरकन की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह भी मौजूद थीं।

Wednesday, June 3, 2009

थिरकन कार्यशाला छायी मीड़िया में... रजिस्ट्रेशन जारी

आगरा। थिरकन संस्था की कार्यशाला के शुभारम्भ की ख़बर को स्थानीय मीड़िया ने पहले की तरह उचित स्थान दिया है। नेशनल न्यूज़ चैनल फोकस टीवी और ज़ी न्यूज़ उत्तर प्रदेश के अलावा आगरा के अग्रणी स्थानीय न्यूज़ चैनल सी न्यूज़ ने थिरकन की नृत्य कार्शाला का समाचार पैकेज कई बुलेटिन मे चलाया। साथ ही तीनों न्यूज़ चैनल्स पर कार्यशाला सम्बन्धी स्क्रोल यानि टिकर भी चल रहा है। प्रिन्ट मीड़िया ने भी थिरकन की कार्याशाला के समाचार को अखबारों मे तस्वीर समेत प्रकाशित किया। खासतौर पर डीएलए हिन्दी दैनिक और ई-पत्र पर ख़बर को तस्वीर समेत लगाया गया। यह नृत्य कार्यशाला 30 जून तक चलेगी। आगरा शहर के विभव नगर, सेक्टर-2 मे आयोजित इस वर्कशॉप में रजिस्ट्रेशन अभी जारी है। गौरतलब है कि कई जाने-माने पत्रकार थिरकन से जुड़े हैं। और संस्था अब कई शहरों मे पत्रकारिता शिविर भी आयोजित करने की योजना बना रही है।

थिरकन की नृत्य कार्यशाला शुरु

उत्तर प्रदेश की जानी-मानी सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था थिरकन हर साल की भांति इस बार भी नृत्य कार्यशाला का आयोजन कर रही है। इस बार संस्था ने इस कार्यशाला का आयोजन आगरा शहर के विभव नगर इलाके मे किया है। प्रख्यात टीवी एंकर एंव कॉरियोग्राफर नन्दनी सिंह इस कार्यशाला को निर्देशित कर रही हैं।
विभव नगर के सेक्टर-2 मे आयोजित एक समारोह के दौरान शहर की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरोज गौड़ ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप जलाकर इस एक माह की प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि हमारी संस्कृति से ही हमारी पहचान होती है। ऐसे मे इस तरह के आयोजन बच्चों को सीख देने के साथ-साथ संस्कृति की पहचान भी कराते हैं। कार्यशाला की निर्देशक श्रीमती नन्दनी सिंह के मुताबिक इस कार्यशाला मे प्रतिभागियों को केवल नाममात्र का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना है। प्रशिक्षण को पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। पूर्व की भांति संस्था ने कोई प्रशिक्षण शुल्क नही रखा है। कार्यशाला मे प्रतिभागियों को लोक, पाश्चात्य और क्लासिकल नृत्य का प्रशिक्षण दिया जायेगा। कार्यशाला के समापन पर हर प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जायेगा। इसके अलावा शहर मे अन्य स्थानों पर भी संस्था कार्यशाला आयोजित करेगी।
समारोह मे सोम्या, खुशी, प्रदीप कुमार, वाजिद निसार, रुबाब बेग, एस. राजू, कमलदीप (आकाशवाणी), अक्षय कुमार (दिल्ली), राहुल और जावेद आदि समेत कई लोग उपस्थित थे। अन्त मे संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह ने आये हुये सभी मेहमानों का आभार जताया।

Tuesday, May 26, 2009

समाज सेवा का संकल्प

नागौर में पेंशनरों ने अपनी रूकी-रूकी सी जिंदगी को नया आयाम देने के लिए अब समाज सेवा करने का निर्णय लिया है। सरकारी कामकाज से मुक्त हो चुके पेंशनर अपने हितों का ध्यान रखने के साथ ही गरीबों व असहायों की सेवा करेंगे। यह संकल्प वार्षिक अघिवेशन एवं वरिष्ठ पेंशनर सम्मान समारोह में लिया गया। पेंशनरो ने स्वीकार किया कि उनके जीवन का संध्याकाल आ चुका है और इस स्थिति में समाज सेवा के जितने कार्य किए जाएं उतने ही कम है। यहां रतन बहन बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में समारोह की अध्यक्षता करते हुए लायन्स क्लब के पूर्व प्रान्तपाल जेठमल गहलोत ने कहा कि पेंशनर समाज के सेवा कार्यसराहनीय है। समाज ने यथार्थ के साथ जुडकर एक मिसाल कायम की है, इसे आगे बढाने की जरूरत है। समारोह के मुख्य अतिथि उपखण्ड अघिकारी शैलेन्द्र देवडा ने कहा कि पेंशनर समाज ने समाज सेवा के अनेक कार्यकर पहचान कायम की है।समाज के पिछले वर्षो में जन भावना के अनुरूप किए गए कार्यों की सराहना हो रही है। उन्होंने पेंशनर समाज की हर तरह से सेवा के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया। विशिष्ठ अतिथि जिला कोषाघिकारी कन्हैयालाल पालीवाल ने कहा कि पेंशनर स्त्रेह, श्रद्धा एवं विश्वास के प्रतीक है। पेंशनरों के अनुभव एवं ज्ञान का समाज के विकास में उपयोग संभव है। जिला शिक्षा अघिकारी (माध्यमिक प्रथम) दमयंती परमार ने कहा कि पेंशनर समाज दूसरों की भलाई में लगा है इससे समाज को प्रेरणा लेनी होगी। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष शिवदत्त शर्माने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में वरिष्ठ पेंशनर रामचन्द्र रणवाह, शिवदयाल मूथा व कन्हैयालाल ओझा ने भी विचार व्यक्त किए।