थिरकन परिवार मे आपका स्वागत है। * अगर आपकी रुचि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों मे है तो आप हमें ई-मेल करें- thirkan@gmail.com * थिरकन सफलतापूर्वक उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड़ मे कार्य कर रही है * थिरकन संगीत और नृत्य कार्यशाला का आयोजन करेगी * थिरकन ने बनाया क्लॉथ बैंक * थिरकन ने कराया गरीब कन्याओं का विवाह * थिरकन चला रही है पुलिस के साथ मिलकर परिवारों को एक करने का अभियान *

Website templates

Saturday, January 30, 2010

"थिरकन" ने दी नेत्रहीनों को राहत

उत्तर प्रदेश की प्रख्यात सामाजिक संस्था "थिरकन" ने एक बार फिर अपने मिशन को अमली जामा पहनाया। इस बार संस्था के सेवियों ने सूरकुटी जाकर नेत्रहीनों के साथ वक्त बिताया और उनकी समस्याऐं भी सुनी। संस्था की ओर से उन्हे ज़रुरत का सामान और फल भी वितरित किये गये। इस दौरान एस.पी.सिटी उदय प्रताप भी संस्था की और से मौजूद रहे।
कीठम की सूरकुटी मे प्रख्यात सामाजिक संस्था "थिरकन" के कार्यक्रम की शुरुआत नेत्रहीन बच्चों ने भक्ति भजन के साथ की। यहां प्रवास करने वाले नेत्रहीनों की ज़िन्दगी में भले ही अन्धेरा हो लेकिन उनमें प्रतिभा की कोई कमी नही है। "थिरकन" जैसी सामाजिक संस्था हमेशा अपने प्रयासों से इनमें खुशी बांटने की कोशिश करती हैं। इसी कड़ी में संस्था ने इन बच्चों के साथ उनके दुख सुख बांटे। इसके बाद "थिरकन" की और से सूरकुटी में रहने वाले सभी नेत्रहीनों को ज़रुरत का सामान, स्लीपर और फल वितरित किये गये। कार्यक्रम मे संस्था की ओर से विशेषतौर पर शामिल एस.पी. सिटी उदय प्रताप ने कहा कि ये बच्चें भी हमारे समाज का एक अहम हिस्सा हैं। इनकी सेवा और मदद करना अपने आप मे बड़ा काम है। उन्होने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि "थिरकन" लगातार समाज सेवा के जो काम कर रही है वो एक दिन दूसरे लोगों के लिये प्रेरणा बन जायेगें। इसलिये हम सभी को कहीं ना कहीं समाज सेवा का भाव ज़रुर रखना चाहिये।
इस मौके पर संस्था से जुड़े शहर के वरिष्ठ सी.ए. सर्वेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि इस तरह काम संस्था पिछले नौ सालों से कर रही है और वो भी बिना किसी सरकारी मदद के। संस्था के सदस्य और सहयोगी ही संस्था को चला रहें हैं। वरिष्ठ सदस्य विकास अग्रवाल के मुताबिक संस्था का क्लॉथ बैंक भी सफलता पूर्वक चल रहा है, जहां लोग अपने वो पुराने कपड़े दान करते हैं अब जिन्हे वो नही पहनते और "थिरकन" का क्लॉथ बैंक उन कपड़ों को ज़रुरतमन्द लोगों तक पंहुचा रहा है। विकास ने बताया कि इसी तरह के कैम्प लगाकर संस्था कपड़े बांटेगी।
संस्था की सचिव और प्रख्यात टीवी एंकर नन्दनी सिंह ने अन्त मे सूरकुटी को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुये सभी सदस्यों, सहयोगियों और एस.पी. सिटी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन सैय्यद राजू ने किया। इस मौके पर सूरकुटी विधालय के प्राचार्य महेश कुमार, सुपरवाइज़र केदार सिंह, एस.ओ. सिकन्दरा देशराज सिंह, अरमान, चन्द्रशेखर, अमज़द, मनीष शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी याद किया गया।

Monday, January 18, 2010

"थिरकन" की नई योजनाऐं

"थिरकन" परिवार ने नये साल के पहले दिन कई ओर असहाय और गरीब बच्चों को साक्षर बनाने का प्रण लिया है। "थिरकन" पहले से ही ऐसे पांच बच्चों को स्कूली शिक्षा दिला रही है जिनका परिवार उन्हे पढाने सक्षम नही है। बिना किसी सराकारी मदद के संस्था अपने सदस्यों और सहयोगियों के बल पर ही इस काम को अन्जाम दे पा रही है। संस्था ने इस नये साल में भी कई तरह के सामाजिक कार्य करने की योजना बनाई है। जिनमे शिक्षा के अलावा सांस्कृतिक प्रशिक्षण, स्वास्थ जागरुकता और महिला उत्थान के कार्यक्रम प्रमुख हैं। इसके साथ ही "थिरकन" ने इस वर्ष स्वंयसेवी बनाने का निर्णय भी लिया है। जिसके तहत सामाजिक एंव रचनात्मक कार्यों मे रुचि रखने वाले प्रदेशभर के लोगों को संस्था से जोड़ा जायेगा। इस सम्बन्ध मे जानकारी के लिये या फिर संस्था को किसी भी तरह का सहयोग करने के लिये +91-941-242-6969 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Wednesday, November 4, 2009

थिरकन ने बांटे ज़रुरतमन्दो को कपड़े और फल

आगरा। प्रदेश की जानी-मानी सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" का सेवा अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। संस्था पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों मे समाज सेवा के कार्य करती आ रहा है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुये संस्था के क्लॉथ बैंक ने शहर की एक मलिन बस्ती में रहने वाली लगभग तीन दर्जन महिलाओं को कपड़े बांटे। इसके अलावा सैंकड़ों बच्चों को फल भी वितरित किये गये।
लालकिले के सामने रामलीला ग्राउण्ड़ गेट पर "थिरकन" द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिना किसी औपचारिकता के सन्त कबीरदास नगर मलिन बस्ती की रहने वाली महिलाओं को गर्म कपड़े और सूट बाटें गये। संस्था के सदस्यों ने जिले के आला अधिकारियों के साथ मिलकर इस बस्ती की पैंतीस महिलाओं को कपड़े बाटें और बस्ती के लगभग 80 बच्चों को सामुहिक रुप से फल वितरण किया गया। सभी बच्चे खासे उत्साहित दिखाई दिये। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि आये पुलिस अधीक्षक नगर उदय प्रताप ने संस्था के कार्यों को सराहते हुये कहा कि किसी संस्था का बिना सरकारी मदद के लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य करना अपने आप मे एक मिसाल है। थिरकन जैसी संस्थाओं का उत्साह बढाने के लिये शहर के लोगों को मदद के लिये आगे आना चाहिये क्योंकि ये संस्थायें समाज के निमार्ण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष और समाजसेवी अशोक जैन सीए ने थिरकन को एक मिसाल बताते हुये कहा कि संस्था ने असहाय और गरीब लोगों का तन ढकने के लिये जो क्लॉथ बैंक शुरु किया है ये एक अनुठा प्रयास है। उन्होने कहा कि समाज मे रहने वाले ज़रुरतमन्दों की सेवा करने का जो काम थिरकन कर रही है उसकी सरहना की जानी चाहिये ताकि संस्था और उसके सदस्यों को प्रोत्साहन मिल सके।
एस.पी.क्राइम अशफाक अहमद ने कहा कि "थिरकन" के सदस्य पुलिस लाइन मे शुरु किये गये परिवार परामर्श केन्द्र के दौरान भी सक्रीय रहते हैं। इस तरह ये संस्था हर स्तर पर अपने कार्यों को ज़िम्मेदारी के साथ कर रही है। इस्लामिया लोकल एजेन्सी के चैयरमैन असलम कुरैशी ने भी कार्यक्रम मे बढ-चढ कर भागेदारी की। उन्होने भी "थिरकन" के जागरुकता अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमो को जमकर सराहते हुये कहा कि धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर ऐसे कामों को करने वाली ये संस्था दूसरे लोगों को प्रोत्साहन दे सकती है।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह ने बताया कि "थिरकन" लगातार आठ सालों से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करती आ रही है। जिसके लिये सारा फण्ड संस्था के सदस्य ही जुटाते हैं। जो लोग संस्था जुडना या मदद करना चाहते हैं वो thirkan@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। या फिर ज़्यादा जानकारी के लिये www.thirkanthengo.blogspot.com पर लॉगइन कर सकते हैं। संस्थाध्यक्ष के मुताबिक "थिरकन" पुलिस द्वारा मनाये जाने वाले यातायात माह के दौरान भी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
अन्त मे संस्था की सचिव एंव प्रख्यात टीवी एंकर नंदनी सिंह ने सभी सदस्यों और सहयोगीयों का आभार जताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के महासचिव शिवराज सिंह यादव के अलावा असिस्टेन्ट कमिश्नर वाणिज्जय कर अजय उपाध्याय, वीडीओ सुरेश कुमार सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता हाजी बिलाल, वरिष्ठ समाजसेवी संदेश जैन, अमज़द कुरैशी, गौरव गुप्ता, कमलदीप, हरि बाबू और मनिका के अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Sunday, October 4, 2009

थिरकन का एक और कदम...

उत्तर प्रदेश की अग्रणी सामाजिक संस्था थिरकन लगातार समाज सेवा के कार्यों को अन्जाम दे रही है और वो भी बिना किसी सरकारी मदद के। संस्था पिछले पांच माह से तीन गरीब बच्चों को शिक्षा दिला रही है। जिसमें एक कम्प्यूटर की छात्रा भी शामिल है। इस काम के लिये संस्था के सहयोगी नीरज शर्मा का खासा योगदान रहा है। नीरज पेशे से इन्जीनियर हैं और वो साउथ कोरिया मे एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहें हैं। बैंगलोर मे भी एक सहयोगी है जिनके सहयोग से कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा देश के जाने-माने टीवी पत्रकार युसुफ अन्सारी और परवेज़ सागर का सहयोग भी संस्था को मिल रहा है। थिरकन ने अपने सभी सहयोगियों का आभार जताया है।

Tuesday, September 1, 2009

स्वाइन फ्लू जागरुकता कैम्प मीड़िया की नज़रों में

स्वाइन फ्लू को लेकर जागरुकता अभियान शुरु करने वाली सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" को स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ मीड़िया ने भी सराहा है। सोमवार को आगरा के सेन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल से शुरु किये गये अभियान की ख़बर को सभी प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनल्स ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित और प्रसारित किया है। उल्लेखनीय है कि "थिरकन" प्रदेश की ऐसी पहली सामाजिक संस्था है जिसने स्वाइन फ्लू जैसी गम्भीर बीमारी को लेकर जागरुकता अभियान चलाने की पहल की है।
स्वाइन फ्लू जैसे गम्भीर विषय को लेकर संस्था ने जिला चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों की मदद ली। संस्था के पिछले कार्यों की जानकारी होने पर आगरा के मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ा. रामरतन ने "थिरकन" के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुये स्वाइन फ्लू का काम देख रहे डिप्टी सीएमओ डा़. हरीश कुमार को इस अभियान मे लगाया। डिप्टी सीएमओ डा. हरीश ने "थिरकन" के साथ अभियान मे भागेदारी की और भविष्य मे इस तरह के कार्यों मे सहयोग देने का आश्वासन भी "थिरकन" को दिया। इस जागरुकता अभियान की ख़बर को दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान टाइम्स, आई नेक्स्ट आदि समाचार पत्रों ने खासी जगह दी। इसके अलावा ई-टीवी, ज़ी-यूपी, सी-न्यूज़, डीजी न्यूज़ और फोकस टीवी ने भी स्वाइन फ्लू जागरुकता अभियान की ख़बर को कई बुलेटिन मे प्रसारित किया। "थिरकन" परिवार ने इस अभियान को जारी रखते हुये मीड़िया का आभार प्रकट किया। भविष्य मे नागरिकों और मीड़िया से सहयोग की अपील भी की।

Monday, August 31, 2009

थिरकन का स्वाइन फ्लू जागरुकता अभियान शुरू

आगरा। स्वाइन फ्लू को लेकर समाज मे कई तरह की भ्रान्तियां और भ्रम फैले हुऐ हैं। सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" ने लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुक करने के लिये एक विशेष अभियान की पहल की है। जिसके तहत शहर के अलग-अलग स्कूलों मे जाकर छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुक किया जा रहा है। सोमवार को सैन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल में "थिरकन" और चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने बच्चों को स्वाइन फ्लू के विषय मे जानकारी दी।

"थिरकन" द्वारा सैन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल, बल्केश्वर मे आयोजित स्वाइन फ्लू जागरुकता शिविर मे मुख्य रुप से डिप्टी सीएमओ डा0 हरीश ने अपनी टीम के साथ शिरकत की। उन्होने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वाइन फ्लू एक विदेशी बीमारी है जो संक्रमण से फैलती है। इसके वायरस का नाम एच-1 एन-1 है। ये वायरस हवा के द्वारा फैलता है। लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखकर इससे बचा जा सकता है। जैसे कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों मे जाने से बचे, मास्क का प्रयोग करें। छींकते और खांसते समय टीशु पेपर का इस्तेमाल करें और इसे तुरन्त डस्टबिन मे फैंक दें। बार-बार हाथ धोने की आदत डालें। खांसी-ज़ुकाम, बुखार आदि के लक्षण होने पर सरकारी अस्पताल या अपने फिजीशियन से तुरन्त सम्पर्क करें। राजकीय चिकित्सक ड़ा राजेश त्रिवेदी ने बताया कि इसके लिये टेमीफ्लू नामक दवा सभी सरकारी अस्पतालों मे आसानी से उपलब्ध है। इसे दवा की दुकानों पर बेचे जाने पर रोक लगा दी गयी है ताकि इसका दुरुपयोग ना हो।

सैन्ट एन्ड्रूज़ स्कूल के प्रधानाचार्य डा. गिरधर शर्मा ने कहा कि "थिरकन" की पहल प्रशंसा योग्य है। छात्र-छात्राओं को इस गम्भीर बीमारी से बचने के जो उपाय बताये गये हैं वो उनके लिये लाभकारी होगें। और वो खुद जागरुक होने के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी स्वाइन फ्लू के विषय मे जागरुक करने का काम करेगें। अन्त मे संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह ने आभार जताते हुये बताया कि "थिरकन" पिछले आठ सालों से बिना सरकारी मदद के समाज सेवा के कार्यों को करती आ रही है। इस काम में संस्था के सदस्यों का योगदान रहता है। संस्था ने 2007 में गरीब और असहाय लोगों के लिये क्लॉथ बैंक की स्थापना की। जिसके माध्यम कपड़ों का वितरण जारी है। और अब संस्था ने लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरुक करने का बीड़ा उठाया है। यह काम आपसी सहयोग के बिना अधूरा है। और जनता तक इस बारे में सही जानकारी पंहुचाना भी ज़रुरी हो जाता है। इस कार्य मे मीड़िया की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उपचिकित्साधिकारी डा0 हरीश और राजकीय चिकित्सक डा0 राजेश से स्वाइन फ्लू के विषय मे कई सवाल पूछे। चिकित्सकों ने विस्तार से उनके सवालों के जवाब दिये। "थिरकन" की ओर से सभी को जागरुकता सम्बन्धी पैम्फलेट भी बांटे गये। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के अलावा खुशी, सर्वोत्तम सिंह, गौरव गुप्ता, प्रदीप कुमार, जगत शर्मा, मनोज शर्मा, विकास गोयल, सरिका, राधेश्याम, श्रीमती रानी गुप्ता, रुबाब, मनीष सिंह और जावेद आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। संचालन कमलदीप ने किया।

Sunday, August 16, 2009

मीड़िया मे थिरकन क्लॉथ बैंक

आगरा। थिरकन सामाजिक संस्था के कार्यक्रम हमेशा माड़िया प्राथमिकता से प्रकाशित करता रहा है। इसी प्रकार थिरकन क्लॉथ बैंक द्वारा बीते दिनों गरीब असहाय लोगों को कपड़े वितरण का कार्क्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। जिसका समाचार दैनिक जागरण, दैनिक डीएलए और डीएलए एम ने प्राथमिकता के साथ प्रकाशित किया। इसी प्रकार लोकल न्यूज़ चैनल्स ने भी इस ख़बर को कई बार प्रसारित किया।इस तरह के सहयोग के लिये थिरकन परिवार ने मीड़िया का आभार जताया। उन्होने उम्मीद जताई कि भविष्य मे इसी प्रकार मीड़िया थिरकन का सहयोग करती रहेगी।

Wednesday, August 12, 2009

थिरकन क्लॉथ बैंक ने ज़रुरतमंदो को दिये कपड़े

आगरा। जानी-मानी सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" के क्लॉथ बैंक ने गरीब और असहाय लोगों को कपड़े वितरित किये। साथ ही बच्चों को फलों का वितरण भी किया गया। उल्लेखनीय है कि थिरकन ने एक वर्ष पूर्व गरीब और असहाय लोगों का तन ढकने के मकसद से थिरकन क्लॉथ बैंक की स्थापना की थी। जहां कोई भी अपने पुराने या छोटे कपड़े दान कर सकता है।
थिरकन सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था के सदस्यों ने आज अनुराग नगर, बल्केश्वर मे जाकर महिलाओं और बच्चों को कपड़े वितरित किये। इसके अलावा कई लोगों को फलों का वितरण भी किया गया। संस्थाध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह ने कहा कि हमारी संस्था बिना किसी सरकारी मदद के पिछले नौ सालों से सामाजिक कार्य कर रही है। ज़रुरतमंदो की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। इसी मकसद के साथ हमारी संस्था ने क्लॉथ बैंक की स्थापना की है। श्रीमती सिंह के मुताबिक सदस्यों के सहयोग से पुराने या छोटे हो चुके कपड़े एक जगह एकत्र कर क्लॉथ बैंक मे जमा कर रहे है। इन कपड़ों को सामुहिक रुप से गरीब और असहाय को वितरित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमे इस बात को समझने की ज़रुरत है कि हमारे-आपके पुराने कपड़े किसी गरीब बच्चे का सपना हो सकते हैं। उन्होने सभी शहरवासियों से अपने पुराने या छोटे हो चुके कपड़े संस्था को दान करने की अपील भी की।
इस असवर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह, सदस्य खुशी, कमलदीप, मंजू शर्मा, प्रदीप, राजकुमार वर्मा, विष्णु शर्मा आदि के अलावा वस्त्र लेने वालों मे आशा देवी, नीलम, भावना, लाली, चुन्नी और सोनिया आदि के नाम प्रमुख हैं।

Wednesday, July 8, 2009

महिलाओं के लिये भी नृत्य कार्यशाला

बच्चों की नृत्य कार्यशाला के बाद अब थिरकन महिलाओं को प्रशिक्षित करेगी। थिरकन की इस कार्यशाला मे विशेषकर गृहणियों और महिलाओं को नृत्य प्रशिक्षण दिया जायेगा। ये शिविर भी आगरा शहर के विभव नगर मे आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि लगभग एक माह से थिरकन की नृत्य कार्यशाला चल रही है। जिसमें कई बच्चों को विभिन्न प्रकार का नृत्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कार्यशाला के बाद महिलाओं के लिये नृत्य प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह कार्यशाला भी एक माह के लिये आयोजित की जा रही है। यह जानकारी संस्था की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता सिंह ने दी।

Friday, June 19, 2009

उत्साह से भरे हैं थिरकन के प्रतिभागी

आगरा। थिरकन की सांस्कृतिक कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागी उत्साह से भरे हुये हैं। कार्यशाला मे नृत्य प्रशिक्षण के प्रतिभागियों की संख्या अधिक है। प्रतिभागियों का कहना है कि उन्हे यहां आकर बहुत मज़ा आ रहा है। और वो हर बार छुट्टियों मे इसी तरह की कार्यशाला मे भाग लेना चाहेगें। उनके मुताबिक उनकी प्रशिक्षक, कॉरियोग्राफर का सिखाने का तरीका बहुत ही सरल है इसीलिये उन्हे नृत्य सीखने मे आसानी हो रही है। गौरतलब है कि संस्था कई सालों से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जागरुकता फैलाने का काम कर रही है।
कार्यशाला मे विदुषी, सोम्या, काव्या, अक्षिता, मानसी, भव्या, तान्या, मेघा, सिमरन, श्रुति, आस्था, श्रीमती नीलम और श्रीमती कृति के नाम प्रमुख हैं।