थिरकन परिवार मे आपका स्वागत है। * अगर आपकी रुचि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों मे है तो आप हमें ई-मेल करें- thirkan@gmail.com * थिरकन सफलतापूर्वक उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड़ मे कार्य कर रही है * थिरकन संगीत और नृत्य कार्यशाला का आयोजन करेगी * थिरकन ने बनाया क्लॉथ बैंक * थिरकन ने कराया गरीब कन्याओं का विवाह * थिरकन चला रही है पुलिस के साथ मिलकर परिवारों को एक करने का अभियान *

Website templates

Showing posts with label थिरकन. Show all posts
Showing posts with label थिरकन. Show all posts

Wednesday, January 26, 2011

थिरकन का गणतन्त्र दिवस

हर बार की तरह इस बार भी सामाजिक संस्था थिरकन वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) के स्वंयसेवियों ने गणतन्त्र दिवस अलग अन्दाज़ मे मनाया।
संस्था के स्वंयसेवी सुबह ही वैशाली सेक्टर-4 की झुग्गियों मे पंहुच गये। और वहां रहने वाले बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताते हुये सभी को छोटे-छोटे राष्ट्र ध्वज भेंट किये। भारत माता की जय के नारे लगाये जाने के साथ ही झुग्गियों और फुटपाथ पर रहने वाले इन बच्चों को थिरकन की और से मिठाई, फल, टॉफियां और पिनट्स का वितरण किया गया। ये सब सामान पाकर बच्चे खासे उत्साहित दिखाई दिये।
संस्था की सचिव और प्रख्यात टीवी एंकर नन्दिनी सिंह ने इन गरीब बच्चों को गणतन्त्र दिवस के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। संस्था सचिव ने उन बच्चों की प्रशंसा भी की जो थिरकन द्वारा संचालित निशुल्क स्कूल मे आकर पढ रहे हैं। इस मौके पर प्रियंका सिंह, ममता सिद्धार्थ, बेबी खुशी, प्रियंका, मिनी के अलावा साहिल, गुड्डु, अंगुरी, एकलाल, तारा, अहसान आदि उपस्थित थे।

Sunday, December 12, 2010

थिरकन और सन्जना की “सेव गर्ल चाइल्ड” मुहीम

हमारे देश मे आज भी कन्या भ्रूण हत्या के मामले आये दिन सामने आते रहते हैं। आज़ादी के 60 साल बीत जाने के बावजूद आज भी इस बेरहम परम्परा के प्रति लोगों मे जागरुकता की कमी नज़र आती है। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के मकसद से थिरकन वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और भारत, यूरोप की मशहूर फैशन डिज़ाइनर सन्जना जॉन मिलकर सेव गर्ल चाइल्ड मुहीम चला रहे हैं। इसी मुहीम के तहत रविवार को मेहरौली के एक फार्म हॉउस मे सन्जना जॉन के नेतृत्व मे सेव गर्ल चाइल्ड कैम्पेन फोटो शूट किया गया। इस शूट मे देश के मशहूर मॉडलिंग फोटोग्राफर शमीम अख्तर ने सेव गर्ल चाइल्ड़ थीम को कैमरे मे कैद किया। इस शूट मे सन्जना के अलावा चाइल्ड मॉडल बेबी खुशी और अन्य छः मॉडल्स ने भाग लिया। ये सारे फोटो अलग-अलग वेबसाइटस् और मैगज़ीनस् के ज़रीये लोगों को सेव गर्ल चाइल्ड का सन्देश देगें। बॉलीवुड़ स्टॉर सलमान खान की चैरीटी संस्था Being Human के साथ काम कर रही मशहूर फैशन डिज़ाइनर सन्जना जॉन ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या दुनिया का सबसे बड़ा पाप है। इसे रोकने के लिये हम सभी को अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिये। उन्होने थिरकन के काम की सराहना करते हुये कहा कि जिस तरह से ये संस्था बिना किसी सरकारी मदद के समाज सेवा और जागरुकता के काम कर रही है वो दूसरी संस्थाओं के लिये प्रेरणादायक है। उन्होने अपील करते हुये कहा कि लोगों को ऐसी संस्थाओं की मदद के लिये आगे आना चाहिये।

थिरकन की सचिव और टीवी एंकर नन्दिनी सिंह ने बताया कि एसोसिएशन लगातार यूपी और एनसीआर मे शिक्षा और स्वास्थ जागरुकता को लेकर काम कर रही है। इसी के चलते गाज़ियाबाद के वैशाली की झुग्गियों मे रहने वाले गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा भी दी जा रही है। इसके अलावा संस्था के क्लॉथ बैंक के ज़रीये सैंकड़ों गरीब बेसहारा लोगों को कपड़े बांटने का काम किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह ने बताया कि सेव गर्ल चाइल्ड़ कैम्पेन आगे भी जारी रहेगा। उन्होने जानकारी देते हुये बताया कि थिरकन और सन्जना जॉन जनवरी 2011 मे एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगें।

सेव गर्ल चाइल्ड़ फोटो शूट के दौरान ताज एसोसिएशन फॉर आर्ट, कल्चर एण्ड हैरीटेज का सहयोग रहा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थापर, उपाध्यक्ष अरुण के खन्ना, नीना गुलाटी, शकील अख्तर, दीप्ती, प्रियंका, ममता सिद्धार्थ और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Sunday, November 14, 2010

थिरकन ने मनाया बाल दिवस

सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था थिरकन वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) का मिशन लगातार आगे बढ़ रहा है। संस्था बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के गरीब, मजबूर औऱ बेसहारा लोगों की मदद मे जुटी हुई है। संस्था ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का जन्मदिन वैशाली की झुग्गियों मे रहने वाले बच्चों के साथ मनाया।
बाल दिवस के मौके पर थिरकन वैलफेयर एसोसिएशन ने वैशाली सेक्टर-4 की झुग्गियों मे रहने वाले बच्चों को फल और मिठाईयां बांटी। इस मौके पर संस्था ने बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के अधिकार की मांग को दर्शाते पोस्टर भी बांटें। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह ने कहा कि बाल दिवस मनाने के पीछे बाल विकास और शिक्षा को लेकर जागरुकता सबसे अहम मकसद था लेकिन वक्त के साथ-साथ ये मकसद कहीं खो गया है। यही वजह है कि आज हमारे देश में लाखों बच्चों को बालश्रम मे धकेल दिया जाता है। संस्था अध्यक्ष ने अपील करते हुये कहा कि बच्चों को समान रुप से शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिये। ताकि उनका आने वाला कल सुरक्षित और उज्जवल हो।
थिरकन की सचिव और प्रख्यात टीवी एंकर नन्दिनी सिंह ने बच्चों को संदेश देते हुये कहा कि जब मानव का जन्म होता है तो वो केवल कोरा कागज़ होता है लेकिन शिक्षा पा लेने के बाद वो ज्ञान की किताब बन जाता है। कहने का मतलब ये है कि शिक्षा और ज्ञान एक आम इन्सान को बेहतर नागरिक बना देते हैं जो दूसरों की ज़िन्दगी मे भी ज्ञाम की रोशनी कर सकता है।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष स्नेहलता सिंह और सचिव नन्दिनी सिंह के अलावा सन्दीप सिंह और ममता सिद्धार्थ ने स्लम एरिया के बच्चों को फल और मिठाईयां बांटी। कार्यक्रम मे भागेदारी करने वाले बच्चों में गुड्डू, शबाना, अज़ीम, चाँदनी, साहिल एहसान, तारा, रोशनी, रुही, अंगूरी और वन्दना आदि के नाम प्रमुख हैं। इस दौरान थिरकन स्कूल मे पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति भी खास रही।

Friday, October 29, 2010

गरीब बच्चों के लिये थिरकन स्कूल

थिरकन वैलफेयर एसोसिएशन (रजि.) लगातार अपने मिशन को जारी रखे हुये है। थिरकन के मिशन को आगे बढाने के लिये संस्था के सदस्यों और सहयोगियों का बड़ा योगदान रहता है। अपने पिछले नौ सालों के सफर में थिरकन ने कई काम किये हैं जो समाज के लिये उपयोगी साबित हो रहे हैं। थिरकन ने इसी मकसद के चलते क्लॉथ बैंक की स्थापना की और सैंकड़ों गरीब बेसहारा लोगों को तन ढकने के लिये कपड़े और ज़रुरत का सामान भी दिया। इन सभी कामों के साथ थिरकन ने गरीब, बेसहारा और फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों में ज्ञान की अलख जलाने के लिये थिरकन स्कूल की शुरुआत की। पहले से सफलतापूर्वक 12 बच्चों की शिक्षा की ज़िम्मेदारी उठाने वाली संस्था थिरकन ने गाज़ियाबाद के वैशाली मे 15 बच्चों को पढाने का काम शुरु किया है। ये सभी बच्चे झुग्गियों और फुटपाथ पर रहने वाले हैं। इन्हे पढाने के लिये स्टेशनरी का सारा सामान भी थिरकन ने निशुल्क उपलब्ध कराया है। इन बच्चों को पढाने की ज़िम्मेदारी खुद संस्था की सचिव श्रीमती नन्दिनी सिंह ने ली है। जो टीवी पत्रकारिता के साथ-साथ शिक्षण का लम्बा अनुभव रखती हैं। थिरकन सभी लोगों से अपील करती है कि समाज मे रहने वाले जो लोग सक्षम हैं वो ऐसे लोगों की मदद के लिये आगे आयें ताकि कुछ लोगों की ज़िन्दगी मे शिक्षा का उजाला हो सके। अगर आप ऐसे बच्चों की मदद करना चाहते हैं तो हमें thirkan@gmail.com पर लिखें या http://www.thirkanthengo.blogspot.com/ पर लॉग ऑन करें।

Monday, March 8, 2010

Happy International Women's Day

The THIRKAN celebrating International women's day. Women's Day or Working Women's Day is a day of international solidarity, and a day for reviewing the strength and organization of proletarian women.It was decided to have a Woman's Day in every country as a form of struggle in getting working women to vote. This day was to be a day of international solidarity in the fight for common objectives and a day for reviewing the organized strength of working women under the banner of socialism.
HAPPY INTERNATIONAL WOMEN’S DAY

Wednesday, November 4, 2009

थिरकन ने बांटे ज़रुरतमन्दो को कपड़े और फल

आगरा। प्रदेश की जानी-मानी सामाजिक एंव सांस्कृतिक संस्था "थिरकन" का सेवा अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। संस्था पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों मे समाज सेवा के कार्य करती आ रहा है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुये संस्था के क्लॉथ बैंक ने शहर की एक मलिन बस्ती में रहने वाली लगभग तीन दर्जन महिलाओं को कपड़े बांटे। इसके अलावा सैंकड़ों बच्चों को फल भी वितरित किये गये।
लालकिले के सामने रामलीला ग्राउण्ड़ गेट पर "थिरकन" द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिना किसी औपचारिकता के सन्त कबीरदास नगर मलिन बस्ती की रहने वाली महिलाओं को गर्म कपड़े और सूट बाटें गये। संस्था के सदस्यों ने जिले के आला अधिकारियों के साथ मिलकर इस बस्ती की पैंतीस महिलाओं को कपड़े बाटें और बस्ती के लगभग 80 बच्चों को सामुहिक रुप से फल वितरण किया गया। सभी बच्चे खासे उत्साहित दिखाई दिये। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि आये पुलिस अधीक्षक नगर उदय प्रताप ने संस्था के कार्यों को सराहते हुये कहा कि किसी संस्था का बिना सरकारी मदद के लगातार इस तरह के सामाजिक कार्य करना अपने आप मे एक मिसाल है। थिरकन जैसी संस्थाओं का उत्साह बढाने के लिये शहर के लोगों को मदद के लिये आगे आना चाहिये क्योंकि ये संस्थायें समाज के निमार्ण मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष और समाजसेवी अशोक जैन सीए ने थिरकन को एक मिसाल बताते हुये कहा कि संस्था ने असहाय और गरीब लोगों का तन ढकने के लिये जो क्लॉथ बैंक शुरु किया है ये एक अनुठा प्रयास है। उन्होने कहा कि समाज मे रहने वाले ज़रुरतमन्दों की सेवा करने का जो काम थिरकन कर रही है उसकी सरहना की जानी चाहिये ताकि संस्था और उसके सदस्यों को प्रोत्साहन मिल सके।
एस.पी.क्राइम अशफाक अहमद ने कहा कि "थिरकन" के सदस्य पुलिस लाइन मे शुरु किये गये परिवार परामर्श केन्द्र के दौरान भी सक्रीय रहते हैं। इस तरह ये संस्था हर स्तर पर अपने कार्यों को ज़िम्मेदारी के साथ कर रही है। इस्लामिया लोकल एजेन्सी के चैयरमैन असलम कुरैशी ने भी कार्यक्रम मे बढ-चढ कर भागेदारी की। उन्होने भी "थिरकन" के जागरुकता अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमो को जमकर सराहते हुये कहा कि धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर ऐसे कामों को करने वाली ये संस्था दूसरे लोगों को प्रोत्साहन दे सकती है।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती स्नेहलता सिंह ने बताया कि "थिरकन" लगातार आठ सालों से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करती आ रही है। जिसके लिये सारा फण्ड संस्था के सदस्य ही जुटाते हैं। जो लोग संस्था जुडना या मदद करना चाहते हैं वो thirkan@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। या फिर ज़्यादा जानकारी के लिये www.thirkanthengo.blogspot.com पर लॉगइन कर सकते हैं। संस्थाध्यक्ष के मुताबिक "थिरकन" पुलिस द्वारा मनाये जाने वाले यातायात माह के दौरान भी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
अन्त मे संस्था की सचिव एंव प्रख्यात टीवी एंकर नंदनी सिंह ने सभी सदस्यों और सहयोगीयों का आभार जताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के महासचिव शिवराज सिंह यादव के अलावा असिस्टेन्ट कमिश्नर वाणिज्जय कर अजय उपाध्याय, वीडीओ सुरेश कुमार सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता हाजी बिलाल, वरिष्ठ समाजसेवी संदेश जैन, अमज़द कुरैशी, गौरव गुप्ता, कमलदीप, हरि बाबू और मनिका के अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।